Top Worldwide India Business Directory
- Owner
- education
- Address
- University of Delhi, Delhi, Delhi, India, 110 007
- Telephone
- +911127667011, 27667190
- Fax
- +911127667049
- Website
- http://www.du.ac.in
- Featured
- Yes
- Visited
- 95
दिल्ली विश्वविद्यालय देश का एक प्रमुख विश्वविद्यालय है तथा यह अपने शिक्षण एवं अनुसंधान के उच्च स्तर के लिए विख्यात है ! यह अपने संकाय में श्रेष्ठ विद्वानों को आकर्षित करता है !
केन्द्रीय विधान सभा अधिनियम के द्वारा 1922 में दिल्ली विश्वविद्यालय की एक प्राथमिक, शैक्षणिक एवं आवासी विश्वविद्यालय के रूप में स्थापना की गई !
उस समय दिल्ली में केवल तीन विश्वविद्यालय थे ! 1881 में सेंट स्टीफन महाविद्यालय की नींव रखी गई, 1899 में हिन्दू महाविद्यालय की तथा 1917 में रामजस महाविद्यालय की स्थापना की गई ! ये तीनों महाविद्यालयों, दो संकायो (कला एवं विज्ञान) तथा लगभग 750 छात्रों से विश्वविद्यालय का प्रारंभ हुआ ! अक्तूबर 1933 में, विश्वविद्यालय के कार्यालयों एवं पुस्तकालय को ?वाइसरीगल लॉज एस्टेट? में स्थानांतरित कर दिया गया और आज भी यह स्थान विश्वविद्यालय (मुख्य परिसर) का केन्द्रीय भाग है !
केन्द्रीय प्रशासनिक कार्यालयों, परीक्षण कार्यालयों तथा क्रीङा संकुल के अतिरिक्त विज्ञान संकाय के प्रमुख विभाग भी वाइसरीगल लॉज एस्टेट में स्थापित किए गए है ! तत्कालीन कुल्पति सर मौरिस गॉयर ने इस प्रतिष्ठित संकाय की महत्ता का अनुभव करते हुए देश के विभिन्न भागो से प्रतिभाशाली लोगों की खोज की तथा इस विश्वविद्यालय को श्रेष्ठ विद्वानों से परिचित कराया जैसे कि? भौतिक विज्ञान के प्रो. डी. एस. कोठारी, रसायन विज्ञान के प्रो. टी. आर. शेशादरी, वनस्पति विज्ञान के प्रो. पी. माहेश्वरी तथा प्राणी-विज्ञान के प्रो. एम. एल. भाटिया ! पिछ्ले कुछ दश्कों में दिल्ली विश्वविद्यालय भारत के विश्वविद्यालयों में सबसे बड़े विश्वविद्यालय के रूप में उभरा है ! इस समय, दिल्ली शहर में 14 संकाय, 86 शैक्षणिक विभाग तथा 79 महाविद्यालय है जिनमें लगभग 2,20,000 छात्र है